सीएम सम्राट चौधरी को स्केच गिफ्ट कर चर्चा में आए संजीव श्रीवास्तव कौन हैं? शुरू हुई ट्रोलिंग तो उठा लिया बड़ा कदम

Samrat Choudhary Viral Sketch: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को स्केच गिफ्ट कर चर्चा में आए पल्लवी राज कंस्ट्रक्शन के चेयरमैन संजीव श्रीवास्तव सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं. वायरल तस्वीर में स्केच को लेकर लोगों ने मजेदार रिएक्शन दिए, जिसके बाद संजीव श्रीवास्तव ने पोस्ट डिलीट कर दिया. जानिए कौन हैं संजीव श्रीवास्तव, क्या है पूरा मामला और क्यों इंटरनेट पर छिड़ी बहस.

ADVERTISEMENT

Samrat Choudhary Viral Sketch
Samrat Choudhary Viral Sketch
google news

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सोशल मीडिया पर एक तस्वीर इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है. अमूमन राजनेताओं को कई तरह के तोहफे और गुलदस्ते मिलते रहते हैं, लेकिन हाल ही में सम्राट चौधरी को मिला एक तोहफा इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है. दरअसल, मुख्यमंत्री से मुलाकात करने पहुंचे एक शख्स ने उन्हें हाथ से बना हुआ एक साधारण स्केच (पेंटिंग) गिफ्ट किया. इस स्केच की बनावट और पहली नजर में दिखने वाले इसके लुक को देखकर खुद सम्राट चौधरी भी हैरान रह गए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को लेकर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देना शुरू कर दिया है. विस्तार से जानिए पूरी कहानी.