भजनलाल EV से, फडणवीस बुलेट पर...PM की अपील के बाद बिहार के 'सम्राट' ने पैदल चलकर खींचा ध्यान, देखें वीडियो
Samrat Choudhary viral video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील के बाद बिहार के सीएम सम्राट चौधरी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने काफिले को छोड़ पैदल सचिवालय जाते नजर आए. जानिए क्यों सम्राट चौधरी का यह अंदाज बिहार की राजनीति में चर्चा का विषय बन गया है और कैसे पीएम मोदी की 7 अपीलों का असर अब नेताओं के व्यवहार में भी दिखाई देने लगा है.
ADVERTISEMENT

Samrat Choudhary viral video
पीएम मोदी के पेट्रोल-डीजल बचाने सहित 7 बड़ी अपील के बाद देश भर से अलग-अलग तस्वीरें सामने आ रही है. बीजेपी शासित राज्यों ने प्रधानमंत्री के अपील के बाद कई कदम उठाने शुरू कर दिए है. इसी बीच राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा EV गाड़ी से चलते दिखे तो महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बुलेट गाड़ी से विधानसभा पहुंचे. इसी बीच बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वे अपने लाव-लश्कर और गाड़ियों के काफिले को छोड़कर पैदल ही सड़क पर चलते नजर आ रहे हैं.