भोजपुरी की TRP क्वीन संजना पांडे बाल-बाल बचीं, सेट पर टला बड़ा हादसा, जानें ऐसा क्या हुआ?
भोजपुरी अभिनेत्री संजना पांडेय फिल्म ‘भूतनी का बदला’ की शूटिंग के दौरान बड़े हादसे से बाल-बाल बच गईं. आग के सीन की शूटिंग के दौरान तेज हवा से लपटें बेकाबू होकर उनकी ओर पहुंच गईं और कपड़ों में आग लग गई. क्रू ने तुरंत आग बुझाकर उन्हें सुरक्षित बचा लिया.
ADVERTISEMENT

Sanjana Pandey
भोजपुरी सिनेमा की टीआरपी क्वीन अभिनेत्री संजना पांडेय हाल ही में अपनी फिल्म ‘भूतनी का बदला’ की शूटिंग के दौरान एक बड़े हादसे से बाल-बाल बच गईं. फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के बदलापुर, जौनपुर में चल रही है. बताया जा रहा है कि फिल्म के एक सीन में आग का इस्तेमाल किया जाना था और इसी दौरान अचानक आग बेकाबू होकर अभिनेत्री की ओर फैल गई. घटना का वीडियो सामने आने के बाद शूटिंग सेट पर मौजूद लोगों के बीच मची अफरा-तफरी की चर्चा भी फिल्मी गलियारों में होने लगी है.
