कौन हैं बिहार बीजेपी के नए अध्यक्ष संजय सरावगी? जानें उनका राजनीतिक सफर

Sanjay Saraogi Profile: बिहार बीजेपी को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है. भारतीय जनता पार्टी ने वरिष्ठ नेता और छह बार के विधायक संजय सरावगी को बिहार बीजेपी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है. ABVP से राजनीति शुरू करने वाले संजय सरावगी का मिथिलांचल में मजबूत जनाधार रहा है। जानिए उनका पूरा राजनीतिक सफर.

ADVERTISEMENT

Sanjay Sarawgi political journey
संजय सरावगी बने बिहार बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष
google news

Sanjay Saraogi Profile: बिहार में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई थी. इसके बाद से ही चर्चाएं तेज थी कि अब बिहार को नया बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मिलने वाला है. इसी बीच आज यानी 15 दिसंबर को भारतीय जनता पार्टी ने संजय सरावगी को नया बिहार बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है. संजय सरावगी बिहार की राजनीति के पुराने लोग है और वे फरवरी 2005 से लगातार विधायक बने हुए है. आइए विस्तार से जानते हैं आखिर कौन हैं बिहार बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और साथ ही जानिए उनका राजनीतिक सफर.