जीतन राम मांझी के हाथ से फिसल गई पार्टी! क्या संतोष सुमन के सामने अब किसी की नहीं चलती?

Jitan Ram Manjhi News: माना जा रहा है कि इमामगंज सीट पर मांझी के छोटे बेटे प्रवीन सुमन की भी नजर थी. लेकिन संतोष सुमन के सामने किसी की नहीं चली और संतोष ने अपनी पत्नी को ही उम्मीदवार बनाया. जीतन राम मांझी का परिवार दीपा के नाम पर एक मत नहीं था.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Jitan Ram Manjhi News: जीतन राम मांझी ने 9 साल पहले 8 मई 2015 को हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) पार्टी का गठन किया था. उस वक्त से लेकर अब तक जीतन राम मांझी HAM पार्टी के सर्वे सर्वा थे. लेकिन अब हम पार्टी से जुड़े सूत्र बता रहे हैं कि HAM पार्टी पर उनके बेटे संतोष सुमन ने पूरा कब्जा जमा लिया है. और पार्टी में अब संतोष सुमन और उनसे जुड़े लोगों की ही चलती है.