Bihar Flood: बाढ़ पीड़ितों पर पिस्तौल तानने वाले SHO संग्राम कुमार सिंह कौन हैं? 6 महीने पहले मिली थी मकेर थाने की कमान

सारण में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है. 16 लोगों की मौत और कई लोगों के लापता होने की खबर है. इस मुश्किल वक्त में जब प्रशासन और पुलिस लोगों तक राहत पहुंचाने में जुटे हैं, तभी राहत वितरण के दौरान एक पुलिस अधिकारी का ऐसा वीडियो सामने आया जिसने पूरे मामले को चर्चा में ला दिया. वीडियो में मकेर थाना प्रभारी संग्राम कुमार सिंह बाढ़ पीड़ितों की भीड़ की ओर पिस्तौल ताने नजर आए. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

बिहार के सारण जिले में बाढ़ की स्थिति ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. कई इलाकों में पानी भरने के कारण आम जनजीवन प्रभावित है. बाढ़ की इस त्रासदी में अब तक 16 लोगों की मौत होने की बात सामने आई है, जबकि कई लोग लापता बताए जा रहे हैं. सरकार और प्रशासन की ओर से प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने का काम किया जा रहा है.