सासाराम सदर अस्पताल में बत्ती गुल, मोबाइल की टॉर्च में हुआ मरीजों का इलाज

सासाराम सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में बिजली कटते ही छाई धुंध. डॉक्टरों ने मोबाइल टॉर्च की रोशनी में किया मरीजों का इलाज. रोहतास डीएम ने बैठाया जांच.

ADVERTISEMENT

Sasaram
Sasaram
Google CTA

बिहार के रोहतास जिले स्थित सासाराम सदर अस्पताल के मॉडल इमरजेंसी वार्ड से स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलती शर्मनाक तस्वीर सामने आई है. अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में अचानक बिजली गुल हो जाने के कारण डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को मोबाइल फोन की टॉर्च जलाकर मरीजों की जांच और इलाज (ड्रिप और सलाइन चढ़ाना) करने पर मजबूर होना पड़ा.