सीमांचल बनेगा नया केंद्र शासित प्रदेश? अमित शाह के 3 दिवसीय दौरे पर मची खलबली; क्या बिहार-बंगाल का भूगोल बदलने वाला है?

Amit Shah Seemanchal Visit: गृह मंत्री अमित शाह के तीन दिवसीय सीमांचल दौरे से बिहार और पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. क्या सीमांचल को नया केंद्र शासित प्रदेश (Union Territory) बनाने की तैयारी है? RJD और BJP के दावों-प्रत्यारोपों के बीच जानें सीमांचल UT की अटकलों, राष्ट्रीय सुरक्षा एंगल, घुसपैठ मुद्दे और बदलते राजनीतिक समीकरण की पूरी पड़ताल.

ADVERTISEMENT

Amit Shah Seemanchal Visit
Amit Shah Seemanchal Visit
google news

गृह मंत्री अमित शाह के तीन दिवसीय सीमांचल दौरे ने बिहार और पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बड़ा 'सस्पेंस' पैदा कर दिया है. राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा जोरों पर है कि क्या केंद्र सरकार सुरक्षा और घुसपैठ का हवाला देकर बिहार और बंगाल के कुछ जिलों को मिलाकर एक नया केंद्र शासित प्रदेश (Union Territory) बनाने की तैयारी कर रही है? चर्चाएं इस बात की भी है कि इसलिए ही अमित शाह बिहार के दौरे पर आए है और सरकार के पास प्लान तैयार है. आइए विस्तार से जानते है पूरी बात.