'मेरे बेटे की शादी नहीं हुई...', 21 लाख का चेक लेकर गई कथित पत्नी तो शहीद शुभम कुमार के पिता ने बताई हैरान करने वाली बात!
Shubham Kumar Wife Controversy: असम के जोरहाट विमान हादसे में शहीद हुए जहानाबाद के शुभम कुमार की 21 लाख रुपये की सहायता राशि को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है. शहीद के पिता ने दावा किया है कि बेटे की शादी नहीं हुई थी, जबकि प्रशासन दस्तावेजों के आधार पर श्रेया राय को वैध पत्नी बता रहा है. जानिए पूरा मामला, पिता के आरोप, कथित कोर्ट मैरिज की कहानी और प्रशासन का पक्ष.
ADVERTISEMENT

Martyr Shubham Kumar Wife Controversy
असम के जोरहाट में 13 जून को भारतीय वायुसेना का एक विमान लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया था. इस हादसे में कुल 5 जवान शहीद हो गए थे, जिसमें जहानाबाद के रहने वाले शुभम कुमार भी शामिल है. उनकी शहादत के बाद सरकार की ओर से मिली 21 लाख रुपए की सहायता राशि को लेकर अब परिवार और प्रशासन के बीच विवाद छिड़ गया है. शहीद के पिता अमरेंद्र शर्मा ने आरोप लगाया है कि अधिकारियों ने मिलीभगत करके यह राशि शुभम के कथित पत्नी श्रेया को दे दी है, वहीं प्रशासन दावा कर रहा है कि दस्तावेजों में श्रेया ही शुभम की पत्नी है. मीडिया से बातचीत करते हुए अमरेंद्र शर्मा ने कहा है कि मेरे बेटे की शादी नहीं हुई है तो श्रेया उनकी पत्नी कैसे हो सकती है. साथ ही उन्होंने श्रेया और उनके परिजनों पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं.