'अब बेटियों को पटना में नहीं पढ़ाएंगे...', शंभू गर्ल्स हॉस्टल से लड़कियों का सामान लेकर लौटते हुए परिजनों का छलका दर्द

Shambhu Girls Hostel case: पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड के बाद परिजनों का दर्द छलक पड़ा है. बेटियों का सामान लेने पहुंचे परिजनों ने कहा कि अब वे अपनी बेटियों को पटना में पढ़ाने नहीं भेजेंगे. NEET छात्रा की मौत के बाद प्रशासनिक कार्रवाई तेज है, SIT जांच जारी है और गृह मंत्री सम्राट चौधरी भी एक्शन में हैं. जानिए पूरा मामला.

ADVERTISEMENT

Shambhu Girls Hostel Case Update
शंभू गर्ल्स हॉस्टल के बाद परिजनों का छलका दर्द
Google CTA

बिहार की राजधानी पटना के बहुचर्चित शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड में आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं. जैसे-जैसे नई बातें सामने आ रही वैसे ही प्रशासनिक कार्रवाई भी तेजी से हो रही है. लेकिन इस केस की वजह से वहां रहने वाली दूसरी लड़कियों के पढ़ाई में काफी परेशानी आ रही थी क्योंकि सारी लड़कियों को घर भेज दिया गया था. इसलिए रविवार(25 जनवरी) को मजिस्ट्रेट खुद पुलिस फोर्स के साथ शंभू हॉस्टल पहुंचे और वहां रह रही छात्राओं को उनका निजी सामान सौंपा गया.