'मेरे साथ वादाखिलाफी हुई...', आरजेडी छोड़ने की घोषणा करते हुए रो पड़े पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम, नेतृत्व पर लगाए गंभीर आरोप

Shivchandra Ram News: बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर, आरजेडी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया. इस्तीफे के दौरान वह भावुक होकर रो पड़े और पार्टी नेतृत्व पर वादाखिलाफी, अनदेखी और दबे-कुचले कार्यकर्ताओं की उपेक्षा जैसे गंभीर आरोप लगाए. जानिए आखिर क्यों नाराज हुए आरजेडी के बड़े दलित चेहरे शिवचंद्र राम.

ADVERTISEMENT

Shivchandra Ram Viral Video
Shivchandra Ram Viral Video
Google CTA

बिहार की राजनीति से इस वक्त एक बेहद बड़ी खबर सामने आ रही है. राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को एक बड़ा झटका लगा है, जहां पार्टी के कद्दावर नेता, पूर्व मंत्री और आरजेडी के एससी-एसटी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवचंद्र राम ने अपने सभी पदों से इस्तीफा दे देने का ऐलान कर दिया है. इस्तीफा देने की घोषणा के दौरान शिवचंद्र राम का एक बेहद भावुक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह मीडिया और कैमरों के सामने फूट-फूटकर रोते हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने पार्टी नेतृत्व पर अनदेखी और वादाखिलाफी के गंभीर आरोप लगाए हैं. विस्तार से जानिए पूरी कहानी.