बीजेपी SC मोर्चा के अध्यक्ष बने बिहार के शिवेश कुमार राम, जानिए कौन हैं ये और इनका राजनीतिक सफर!

Shivesh Kumar Ram Profile: बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम में बिहार के शिवेश कुमार राम को बड़ी जिम्मेदारी मिली है. उन्हें बीजेपी अनुसूचित जाति (SC) मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है. जानिए कौन हैं शिवेश कुमार राम, उनके पिता मुनि लाल का राजनीतिक सफर, अगीआंव से विधायक बनने से लेकर सासाराम लोकसभा चुनाव और राज्यसभा सांसद बनने तक का पूरा राजनीतिक सफर.

ADVERTISEMENT

BJP SC Morcha President Shivesh Kumar Ram
BJP SC Morcha President Shivesh Kumar Ram
Google CTA

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की नई टीम का ऐलान हो गया है. इस टीम में कई बड़े और दिग्गज चेहरे जैसे स्मृति ईरानी, वसुंधरा राजे, राम माधव शामिल है. इसी कड़ी में बिहार के भी तीन नेताओं को नितिन नबीन की टीम में बड़ी जिम्मेदारी मिली है, जिनमें सिद्धार्थ शंभू को राष्ट्रीय सचिव, ऋतुराज सिन्हा को प्रकोष्ठ सह-संयोजक और शिवेश कुमार राम को अनुसूचित जाति (SC) मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है. इसी बीच शिवेश कुमार राम को लेकर चर्चाएं काफी तेज हो गई है. आइए विस्तार से जानते हैं कौन है शिवेश कुमार राम और उनकी पूरी कहानी.