कौन हैं सिद्धार्थ शंभू? BJP की नई राष्ट्रीय टीम में बढ़ा कद, जानिए राजनीतिक सफर और संगठन में भूमिका
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है. बिहार से सिद्धार्थ शंभु को राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी मिली है. आखिर कौन हैं सिद्धार्थ शंभु और भाजपा में उनका राजनीतिक सफर कैसा रहा है?
ADVERTISEMENT

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है. बिहार से आने वाले नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद से ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि राष्ट्रीय संगठन में बिहार के नेताओं को पहले की तुलना में ज्यादा जगह मिल सकती है. नई टीम की घोषणा के बाद बिहार को तीन महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिली हैं. राज्यसभा सांसद शिवेश राम को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है, ऋतुराज सिन्हा को प्रकोष्ठ संकुल सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि सिद्धार्थ शंभू को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है.
