शादी के बाद भी 7 साल तक चलता रहा पत्नी का अफेयर, तांत्रिक पति बना बाधा तो प्रेमी संग मिलकर उतारा मौत के घाट

Bihar News: पश्चिम बंगाल के बागडोगरा में चाय बागान से सिर कटी लाश मिलने के बाद पुलिस जांच ने चौंकाने वाला खुलासा किया. हत्या के तार बिहार के किशनगंज से जुड़े मिले. जांच में सामने आया कि पत्नी ने कथित तौर पर बीमारी का बहाना बनाकर पति को बुलाया, जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ADVERTISEMENT

प्रेमी के लिए पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम
प्रेमी के लिए पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम
Google CTA

Kishanganj Murder Case: पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी अंतर्गत बागडोगरा के एक चाय बागान में बीते 14 जुलाई की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वहां काम करने पहुंचे मजदूरों को एक युवक की लाश मिली. हैरान करने वाली बात यह थी कि मृतक के शरीर से सिर (मुंडी) पूरी तरह गायब था. स्थानीय लोगों की सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की तहकीकात शुरू की गई.