DTO ऑफिस में चल रहा था दलाली का नेटवर्क, DM रिची पांडेय ने अचानक मारा छापा.. दो होमगार्ड सस्पेंड

सीतामढ़ी के डीएम रिची पांडेय ने डीटीओ कार्यालय में अचानक छापा मारकर बड़ा एक्शन लिया. जांच के दौरान दलाली और भ्रष्टाचार की शिकायत पहली नजर में सही मिली. दो होमगार्ड जवानों को सस्पेंड कर एफआईआर और विभागीय कार्रवाई का आदेश दिया गया। बाहरी लोगों की भूमिका की भी जांच शुरू कर दी गई है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

सीतामढ़ी के जिलाधिकारी रिची पांडेय ने बुधवार को जिला परिवहन कार्यालय में अचानक पहुंचकर औचक निरीक्षण किया. इस कार्रवाई की जानकारी पहले किसी को नहीं थी. डीएम को लगातार शिकायत मिल रही थी कि डीटीओ कार्यालय में दलाल सक्रिय हैं. आम लोगों से पैसे लेकर उनके काम कराए जाते हैं. शिकायत में ये भी कहा गया था कि कुछ कर्मचारी और होमगार्ड के जवान इस पूरे नेटवर्क को संरक्षण दे रहे हैं.