सीवान में दिनदहाड़े फायरिंग, BJP के पूर्व MLC के भांजे हर्ष को मारी गोली, सामने आई वजह!

बिहार के सीवान में सड़क पर हुए मामूली विवाद में बदमाशों ने बीजेपी के पूर्व एमएलसी मनोज सिंह के भांजे की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना में उनके बहनोई भी गंभीर रूप से घायल हैं.

ADVERTISEMENT

Siwan shooting
Siwan shooting
google news

बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद भी अपराधियों के हौसले पस्त होने का नाम नहीं ले रहे हैं. ताजा मामला सीवान जिले का है, जहां मामूली विवाद के बाद बदमाशों ने बीजेपी के पूर्व MLC मनोज सिंह के भांजे हर्ष की गोली मारकर हत्या कर दी. इस हमले में उनके बहनोई चंदन सिंह भी बुरी तरह घायल हुए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है.