सिवान में तड़ातड़ चलीं गोलियां… हर्ष सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी सोनू यादव एनकाउंटर में ढेर, 25 हजार का था इनाम
Sonu Yadav Encounter: बिहार के सिवान में पुलिस ने हर्ष सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी सोनू यादव को मुठभेड़ में मार गिराया है. 25 हजार के इनामी आरोपी पर कई आपराधिक मामले दर्ज थे. पुलिस को उसके छिपे होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद घेराबंदी में फायरिंग हुई और जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया.
ADVERTISEMENT

Sonu Yadav Encounter
Siwan Encounter News: बिहार के सिवान जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हर्ष सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी सोनू यादव को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है. आंदर ढाला ओवरब्रिज पर हुई अंधाधुंध फायरिंग की घटना के बाद से ही पुलिस इन अपराधियों की तलाश में जुटी हुई थी. शनिवार की सुबह हुई इस मुठभेड़ ने पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. बता दें कि पुलिस ने मारे गए आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम रखा था.