'राइज एंड फॉल 2' में वाइल्ड कार्ड एंट्री से मचेगा धमाल: इस भोजपुरी एक्ट्रेस की एंट्री तय, पवन सिंह से भी जुड़ चुका है नाम
'आरा के ओठलाली' फेम एक्ट्रेस सोनम मलिक 'राइज एंड फॉल सीजन 2' में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री करने जा रही हैं. भोजपुरी स्टार पवन सिंह के साथ काम कर चुकीं सोनम अब शो में धमाल मचाएंगी.
ADVERTISEMENT

रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ (Rise and Fall 2) का रोमांच अब एक नए मोड़ पर पहुंचने वाला है. हरियाणा की रहने वाली और भोजपुरी से लेकर हरियाणवी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुकीं खूबसूरत अभिनेत्री सोनम मलिक जल्द ही इस शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री लेने जा रही हैं. सोनम की शो में धमाकेदार एंट्री की खबर सामने आते ही उनके प्रशंसकों और शो के दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है.
