कपड़ों पर मिला 'स्पर्म', अब DNA टेस्ट खोलेगा मौत का राज..पटना NEET छात्रा मौत मामले में आया नया मोड़

Patna NEET Student Death Case: पटना में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की मौत के मामले में FSL रिपोर्ट से बड़ा खुलासा हुआ है. रिपोर्ट में छात्रा के कपड़े पर ह्यूमन स्पर्म मिलने की पुष्टि हुई है और अब डीएनए जांच की जा रही है.

ADVERTISEMENT

NEET छात्रा की मौत मामले में बड़ा खुलासा
NEET छात्रा की मौत मामले में बड़ा खुलासा
google news

Patna NEET Student Death Case: पटना के शंभू होटल में NEET की तैयारी कर रही एक छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है. पुलिस ने आधिकारिक तौर पर बताया है कि जांच के दौरान ऐसे अहम सबूत मिले हैं जिससे ये पूरा मामला और गंभीर हो गया है. फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की रिपोर्ट में छात्रा के कपड़ों से ह्यूमन स्पर्म मिलने की पुष्टि हुई है. अब पुलिस डीएनए जांच के जरिए आरोपी और अन्य संदिग्धों से इसका मैच कराने जा रही है.