पति की सैलरी से नहीं हो पा रहा था शौक पूरा, धंधे में उतरी महिला... बेगुसराय जिले की ये कहानी हैरान कर देगी

बेगूसराय पुलिस ने एक होटल में छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है, जिसमें पकड़ी गई एक महिला ने स्वीकार किया कि उसने अपनी महंगी ख्वाहिशों को पूरा करने के लिए अपने दो पतियों को धोखा दिया और इस अवैध धंधे में शामिल हुई. वह अन्य लड़कियों की सप्लाई में भी संलिप्त पाई गई है.

ADVERTISEMENT

बेगुसराय से आया हैरान करने वाला मामला
बेगुसराय से आया हैरान करने वाला मामला
google news

बिहार के बेगूसराय जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने रिश्तों और सामाजिक नैतिकता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. यहां पुलिस ने एक होटल में छापेमारी कर एक हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. इस छापेमारी में पकड़ी गई 25 वर्षीय महिला की कहानी सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई. ब्रांडेड कपड़ों, महंगे मोबाइल और लग्जरी लाइफ की चाहत ने इस महिला को न सिर्फ इस धंधे में धकेला, बल्कि वह अब लड़कियों की सप्लाई करने वाली 'मास्टरमाइंड' भी बन चुकी थी.