सुल्तानगंज एनकाउंटर: EO कृष्ण भूषण की हत्या का मुख्य आरोपी रामधनी यादव ढेर, 24 घंटे के अंदर बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन

भागलपुर के सुल्तानगंज में नगर परिषद अधिकारी कृष्ण भूषण की दिनदहाड़े हत्या करने वाले मुख्य आरोपी रामधनी यादव को बिहार पुलिस ने 24 घंटे के भीतर एनकाउंटर में मार गिराया है.

ADVERTISEMENT

बीजापुर न्यूज
बीजापुर न्यूज
google news

बिहार के भागलपुर जिले के सुल्तानगंज में हुए सनसनीखेज गोलीकांड में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है. नगर परिषद कार्यालय में घुसकर कार्यपालक पदाधिकारी (EO) कृष्ण भूषण की दिनदहाड़े हत्या करने वाले मुख्य आरोपी रामधनी यादव को पुलिस ने एक मुठभेड़ में मार गिराया है. पुलिस ने यह कार्रवाई वारदात के महज 24 घंटे के भीतर की है.