सुपौल के मदरसे में समोसा-मिठाई खाने के बाद 4 छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, 10 साल की बच्ची की मौत
Supaul News: बिहार के सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बसबिट्टी स्थित एक मदरसे में समोसा और मिठाई खाने के बाद चार छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई. इलाज के दौरान 10 साल की छात्रा अल्फिशा की मौत हो गई, जबकि अन्य छात्राओं का इलाज कराया गया. शुरुआती जांच में फूड प्वाइजनिंग की आशंका जताई जा रही है, लेकिन मौत और तबीयत बिगड़ने की वास्तविक वजह जांच के बाद ही साफ होगी.
ADVERTISEMENT

Supaul Madrasa News
बिहार के सुपौल जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. सुपौल सदर थाना क्षेत्र के बसबिट्टी वार्ड नंबर-19 स्थित जामिअतुस सालिहात एजुकेशनल ट्रस्ट में संचालित मदरसे में समोसा और मिठाई खाने के बाद चार छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई. सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान 10 साल की छात्रा अल्फिशा की मौत हो गई. शुरुआती जांच में मामला फूड प्वाइजनिंग से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, छात्राओं की तबीयत बिगड़ने की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मदरसे पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने मदरसा परिसर का निरीक्षण करने के साथ संचालक खलील रहमान, शिक्षकों और अन्य लोगों से पूछताछ की है.
