बिना विधायक बने 6 महीने से ज्यादा कैसे बने रहे मंत्री? दीपक प्रकाश मामले पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश बिना विधायक/विधान परिषद सदस्य बने 6 महीने से ज्यादा पद पर कैसे बने रहे, इस संवैधानिक सवाल पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। इस मामले में रोहिणी आचार्य के तीखे हमलों के बीच अब मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई होगी।
ADVERTISEMENT

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश की कुर्सी खतरे में है (Photo-RLM)
बिहार की सियासत में एक बार फिर संवैधानिक पेंच को लेकर भूचाल आ गया है. बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश की मंत्री पद पर नियुक्ति को लेकर मामला देश की शीर्ष अदालत (Supreme Court) तक पहुंच गया है. चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) की अध्यक्षता वाली बेंच ने इस याचिका पर बेहद सख्त रुख अपनाया है और मामले की सुनवाई के लिए मंगलवार का दिन तय किया है.
