दीपक प्रकाश के MLC बनने के बाद भी बढ़ी मुश्किलें, Supreme Court ने मांगा रिकॉर्ड

बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश के MLC बनने के बाद भी बढ़ीं मुश्किलें! सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने बिहार सरकार से नामांकन और नियुक्ति का मांगा पूरा रिकॉर्ड, 20 अगस्त को अगली सुनवाई।

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश विधान परिषद के सदस्य बन गए हैं. लेकिन विधान परिषद के सदस्य बनने के बाद भी उनकी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. अब देश की सर्वोच्च अदालत यानी सुप्रीम कोर्ट ने दीपक प्रकाश की नियुक्ति को लेकर बिहार सरकार से नियुक्ति और नामांकन से जुड़े रिकॉर्ड मांगे हैं. 7 अगस्त को दीपक प्रकाश के मामले में सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई के दौरान बिहार सरकार ने अदालत को बताया कि दीपक प्रकाश बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं और उन्होंने इसकी शपथ भी ले ली है.