लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 'लैंड फॉर जॉब' घोटाले में FIR रद्द करने की याचिका खारिज, जारी रहेगी कानूनी जंग
सुप्रीम कोर्ट ने लैंड फॉर जॉब घोटाले में लालू प्रसाद यादव की एफआईआर रद्द करने वाली याचिका को खारिज कर दिया है, जिससे उनके खिलाफ ट्रायल जारी रहेगा. हालांकि, कोर्ट ने उन्हें निचली अदालत में व्यक्तिगत पेशी से आंशिक राहत प्रदान की है.
ADVERTISEMENT

लालू यादव
बिहार की राजनीति के दिग्गज और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को देश की सर्वोच्च अदालत से तगड़ा झटका लगा है. 'लैंड फॉर जॉब' (जमीन के बदले नौकरी) घोटाले में अपने और अपने परिवार के खिलाफ दर्ज एफआईआर (FIR) को रद्द करने की लालू यादव की मांग को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है. हालांकि, कोर्ट ने उन्हें एक छोटी सी राहत भी दी है, जिससे कानूनी प्रक्रिया के दौरान उन्हें कुछ सहूलियत मिलेगी.