'चलनी हंसे सूप पर जवना में सतहत्तर गो छेद', राजद उम्मीदवार एडी सिंह पर कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा का तंज, बताया क्यों नहीं दिया वोट!

Surendra Kushwaha Statement: सुरेंद्र कुशवाहा ने राज्यसभा चुनाव में वोट नहीं देने को लेकर एडी सिंह पर तीखा तंज कसा. कांग्रेस विधायक ने उम्मीदवार चयन और पार्टी नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें आखिरी समय पर सूचना दी गई. कांग्रेस और महागठबंधन के भीतर इस बयान से सियासी घमासान और तेज हो गया है. विस्तार से जानिए सुरेंद्र कुशवाहा ने क्या-कुछ कहा.

ADVERTISEMENT

Surendra Kushwaha Statement
Surendra Kushwaha Statement
google news

बिहार में राज्यसभा चुनाव परिणामों को लेकर सरगर्मी अपने चरम पर है. जितनी चर्चा बीजेपी की जीत की नहीं हो रही है, उससे कहीं ज्यादा महागठबंधन की हार ने राज्य का सियासी पारा हाई कर रखा है. एक ओर जहां कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बीजेपी पर विधायक चोरी का आरोप लगा रहें है तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस विधायक अलग ही बात कह रहे है. इसी कड़ी में कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि पार्टी की तरफ से पहले कोई बात ही नहीं बताई गई थी और चुनाव से एक दिन पहले मैसेज कर बताया गया. साथ ही उन्होंने एडी सिंह द्वारा कांग्रेस पर लगाए गए आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि 'चलनी हंसे सूप पर जवना में सतहत्तर गो छेद'. आइए विस्तार से जानते हैं पूरी कहानी.