सपने में तांत्रिक विद्या सीख इलाज के नाम पर बच्चों को हवा में घुमाकर जमीन पर पटकता था तांत्रिक, वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने किया गिरफ्तार
बच्चों का इलाज करने के नाम पर उन्हें हवा में घुमाकर जमीन पर पटकने वाले कथित तांत्रिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वीडियो वायरल होने के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई थी. आरोपी ने तंत्र विद्या सपने में सीखने का दावा किया है.
ADVERTISEMENT

बच्चे को हवा में उछालने वाला तांत्रिक गिरफ्तार
बच्चों के इलाज के नाम पर कथित तौर पर अजीबोगरीब तरीके अपनाने वाले एक तांत्रिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोप है कि तांत्रिक इलाज के दौरान बच्चों को हवा में घुमाता था और फिर उन्हें जमीन पर पटक देता था. इस घटना से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा.वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकी दर्ज की और जांच शुरू की. जांच के बाद पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया.
