RJD के समर्थकों ने प्रचार करने पहुंचे तेज प्रताप को खदेड़ा, लगाए तेजस्वी जिंदाबाद के नारे!
बिहार के महनार में प्रचार के लिए पहुंचे तेज प्रताप यादव को RJD समर्थकों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। समर्थकों ने 'तेजस्वी जिंदाबाद' के नारे लगाते हुए उनके काफिले को खदेड़ा और पत्थर फेंके।
ADVERTISEMENT

Tej Pratap Yadav
Bihar Election: बिहार की महनार विधानसभा सीट पर चुनावी माहौल गरमाया हुआ है. बुधवार को प्रचार के लिए पहुंचे राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को भारी विरोध का सामना करना पड़ा. RJD समर्थकों ने तेज प्रताप के काफिले को घेर लिया और उन्हें खदेड़ दिया. इस दौरान जमकर नारेबाजी हुई और पत्थरबाजी की खबरें भी सामने आई हैं.