तेज प्रताप ने लालू यादव को लेकर किया एक नया पोस्ट, लिखा कुछ ऐसा की अब फिर शुरू हो गई चर्चा

Tej Pratap New Viral Post: बिहार की राजनीति में फिर गरमाहट, जब तेज प्रताप यादव ने पिता लालू यादव की फोटो के साथ एक भावुक पोस्ट शेयर किया. हाल ही में पार्टी और घर से निष्कासन के बाद तेज प्रताप के सोशल मीडिया पोस्ट लगातार चर्चा में हैं.

ADVERTISEMENT

तेज प्रताप यादव ने लालू यादव की फोटो के साथ किया भावुक पोस्ट, बिहार राजनीति में मची हलचल
तेज प्रताप यादव ने लालू यादव की फोटो के साथ किया भावुक पोस्ट
Google CTA

बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होना है. लेकिन चुनाव से पहले ही बिहार में राजनीतिक उथल-पुथल की शुरुआत हो चुकी है. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के गृह युद्ध से बिहार की राजनीति को गरमाहट मिल रहीं है. 24 मई को अनुष्का यादव के साथ फोटो वायरल होने के बाद जब विवाद बढ़ा तो 25 मई को लालू यादव ने तेज प्रताप यादव को पार्टी से 6 साल के निष्कासित कर दिया और साथ ही उन्हें घर से भी दूर कर दिया.