'बॉयफ्रेंड से चैट कर रही थीं ऐश्वर्या...' तेज प्रताप के नए खुलासे से सियासी गलियारों में मचा हड़कंप, क्या बढ़ेंगी कानूनी मुश्किलें?
Tej Pratap Yadav Aishwarya Rai Controversy: रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' में तेज प्रताप यादव ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय के साथ रिश्तों और तलाक को लेकर कई दावे किए. एक्स बॉयफ्रेंड से चैटिंग और झगड़ों के वीडियो कोर्ट में देने के उनके बयान से नया विवाद खड़ा हो गया है. जानिए क्या इन बयानों से कानूनी मुश्किलें बढ़ सकती हैं.
ADVERTISEMENT

तेज प्रताप यादव ने अपनी पहली पत्नी ऐश्वर्या राय पर लगाए गंभीर आरोप
लालू यादव के बड़े बेटे और जेजेडी प्रमुख तेज प्रताप यादव अपनी निजी जिंदगी को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं. हाल ही में एक रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' के दौरान तेज प्रताप यादव ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय को लेकर कुछ ऐसे खुलासे किए हैं, जिससे नया सियासी और कानूनी विवाद खड़ा हो सकता है. बता दें कि तेज प्रताप यादव और ऐश्वर्या राय के बीच तलाक का मामला पहले से ही पटना फैमिली कोर्ट में लंबित चल रहा है. ऐसे में एक सार्वजनिक मंच पर इस तरह के दावे किए जाने के बाद से यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या यह बयान उनके लिए कानूनी मुश्किलें खड़ी कर सकता है.
