'उज्जैनी के पिता का नाम...', तेज प्रताप के अनुष्का संग रिश्ते पर दिए बयान के बाद कैमरे पर आए आकाश यादव, देखें एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
Akash Yadav Interview: बिहार की राजनीति में तेज प्रताप यादव और अनुष्का यादव को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. 5 फरवरी को बेटी 'उज्जैनी' के जन्म के बाद तेज प्रताप ने उसे अपनी बेटी मानने से इनकार किया. अब अनुष्का के भाई आकाश यादव ने एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट, वायरल फोटो और पिता के नाम पर बड़ा बयान दिया है. जानिए पूरा मामला.
ADVERTISEMENT

आकाश यादव ने तेज प्रताप को लेकर कही बड़ी बात
बिहार की गलियारों में एक बार फिर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव सुर्खियों में बने हुए है. पिछले साल मई से शुरू हुआ तेज प्रताप यादव और अनुष्का यादव का मामला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. इसी बीच 5 फरवरी को अनुष्का यादव ने एक बेटी को जन्म दिया है, जिसके बाद तेज प्रताप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर साफ किया है वह उनकी बेटी नहीं है. अब इस मामले में अनुष्का के भाई आकाश यादव ने बिहार तक से खास बातचीत की है, जिसमें उन्होंने साफ कहा है कि तेज प्रताप यादव के बयान पर वो कोई टिप्पणी नहीं करूंगा और परिवार के सदस्य होने के नाते उनका सब माफ है. इसके अलावा आकाश ने वायरल हो रहे अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट, फोटोज-वीडियो के साथ कई बातों पर खुलकर बातचीत की है. आइए विस्तार से जानते हैं पूरी बात.