तेज प्रताप यादव और अनुष्का के रिश्ते पर आ गया पहली पत्नी ऐश्वर्या राय का रिएक्शन, बोलीं - सब मिले हुए हैं

Tej Pratap Love Life Controversy: तेज प्रताप यादव की कथित 12 साल पुरानी लव स्टोरी सामने आने के बाद अब उनकी पूर्व पत्नी ऐश्वर्या राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना दर्द साझा किया है. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने तेज प्रताप और पूरे परिवार पर गंभीर सवाल उठाए हैं.

ADVERTISEMENT

तेज प्रताप यादव और ऐश्वर्या राय (तस्वीर: इंडिया टुडे)
तेज प्रताप यादव और ऐश्वर्या राय (तस्वीर: इंडिया टुडे)
Google CTA

Tej Pratap Love Life Controversy: तेज प्रताप यादव की लव लाइफ को लेकर जारी हुए वायरल पोस्ट के बाद अब इस पूरे मामले में उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय ने चुप्पी तोड़ी है. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ऐश्वर्या ने रिपोर्टर्स के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि उन्हें अपनी शादी टूटने की जानकारी भी मीडिया से ही मिली.