'दिपके बिहार आइए, सम्राट सरकार को...' CJP के अभिजीत दिपके से तेज प्रताप यादव करने लगे ये अपील, AI फोटो भी किया शेयर

Tej Pratap Yadav on Abhijeet Dipke: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने CJP संस्थापक अभिजीत दिपके से बिहार आने और जनआंदोलन का नेतृत्व करने की अपील की है. इससे पहले जंतर-मंतर पर एक प्रदर्शनकारी युवती ने भी दिपके से बिहार आने की गुहार लगाई थी.

ADVERTISEMENT

 तेज प्रताप ने दिया अभिजीत को ये न्योता
तेज प्रताप ने दिया अभिजीत को ये न्योता
Google CTA

Tej Pratap Yadav: NEET पेपर लीक विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद बिहार की राजनीति अचानक गरमा गई है. जंतर-मंतर पर एक प्रदर्शनकारी युवती की भावुक अपील और पटना से लेकर भागलपुर तक हुए उग्र प्रदर्शनों के बाद अब राज्य में बड़े जनआंदोलन की तैयारी शुरू हो चुकी है. NEET पेपर लीक मामले को लेकर देश भर में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच अब तेज प्रताप यादव ने CJP नेता अभिजीत दिपके से बिहार आने की अपील की है. दरअसल, तेज प्रताप यादव ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है. इसमें उन्होंने अभिजीत दिपके से प्रदेश के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने की अपील की है.