Rise and Fall Season 2: तेजप्रताप का एरिना संग डांस वायरल, मनीष कश्यप से भी हुई नोंकझोंक
तेज प्रताप यादव का एरिना संग डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. Rise and Fall के मंच पर तेज प्रताप का अंदाज चर्चा में है, वहीं मनीष कश्यप से उनकी नोंकझोंक ने भी सुर्खियां बटोरीं. इन सबके बीच शो में तेज प्रताप का जलवा बरकरार है.
ADVERTISEMENT

tejpratap yadav arena dance
राइज ऑन फॉल सीजन 2 में लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे का जलवा जबरदस्त तरीके से देखने को मिल रहा है. जहां बिहार के दो और कंटेस्टेंट काजल राघवानी और मनीष कश्यप बेसमेंट में चले गए हैं, वहीं तेज प्रताप यादव अल्टीमेट रुलर पहले ही सप्ताह में बन गए है. इतना ही नहीं तेज प्रताप यादव पेंटहाउस में राजा के तरह खेल रहे हैं और सभी रुलर उनकी जय जय कर रहे हैं. रोलर को जब एक दूसरे को अल्टीमेट और की रेस से बाहर करना था उसे रेस में एक के बाद एक सभी बाहर होते चले गए और फाइनल तीन नाम में तेज प्रताप यादव, प्रियंका और एरीना का नाम शामिल हुआ.
