कौन बनेगी तेज प्रताप की नई दुल्हनिया? शो में पूछा गया ये सवाल तो लालू यादव के बेटे ने कह दी बड़ी बात
राजनीतिक हलचलों से दूर 'भोजपुरी बवाल' शो में पहुंचे तेज प्रताप यादव ने अपनी दूसरी शादी को लेकर बड़ा हिंट दिया है. उन्होंने कहा कि कोर्ट से तलाक की प्रक्रिया पूरी होते ही उनकी जिंदगी में नई पार्टनर की एंट्री हो जाएगी.
ADVERTISEMENT

Tej Pratap Yadav Viral Post
राजनीतिक मंचों पर अपने बेबाक अंदाज से सुर्खियां बटोरने वाले तेज प्रताप यादव अब मनोरंजन की दुनिया में भी तहलका मचा रहे हैं. भोजपुरी बवाल नाम के शो में उनका मजाकिया और बेफिक्र अंदाज दर्शकों को खूब रास आ रहा है. शो के दौरान वे अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई राज खोलते दिख रहे हैं. हाल ही में जब उनसे उनकी दूसरी शादी को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने ऐसा जवाब दिया जिसकी चर्चा अब हर तरफ हो रही है.
