तेज प्रताप यादव की जान को खतरा? भोजपुरी बवाल शो में खुलासे से मचा हड़कंप
Tej Pratap Yadav ने Bhojpuri Bawal शो में अपनी जान को खतरा होने का बड़ा दावा किया है. उन्होंने हत्या की साजिश रचे जाने और धमकियां मिलने का आरोप लगाया. तेज प्रताप ने 'जयचंद' पर सुरक्षा हटवाने की साजिश का आरोप लगाया. अपने PA मोतीलाल पर भी उन्होंने 20 लाख रुपये का फंड लेकर भागने का दावा किया. तेज प्रताप के इन सनसनीखेज दावों से सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है.
ADVERTISEMENT

लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव इन दिनों अपने शो 'भोजपुरी बवाल' को लेकर चर्चा में हैं. राजनीति के बाद अब शोबिज की दुनिया में नजर आ रहे तेज प्रताप शो में अपनी निजी जिंदगी, परिवार और राजनीतिक सफर से जुड़े कई खुलासे कर रहे हैं. अब शो के एक प्रोमो में उनके एक दावे ने सियासी और सोशल मीडिया गलियारों में हलचल बढ़ा दी है.तेज प्रताप यादव ने दावा किया है कि उनकी जान को खतरा है और उनकी हत्या कराने की साजिश रची जा रही है. शो के प्रोमो में तेज प्रताप सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए नजर आते हैं.
