'मेरे माता पिता को...मानसिक या शारीरिक प्रताड़ना दी गई है', तेज प्रताप यादव ने लगाया बड़ा आरोप

लालू परिवार का आंतरिक कलह अब पूरी तरह सामने आ गया है. लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपनी बहन रोहिणी का खुलकर समर्थन दिया है. साथ ही तेज प्रताप ने कहा है कि उनके माता-पिता के साथ गलत हो रहा है और इसकी जांच के लिए केंद्र और बिहार सरकार से गुजारिश की है.

ADVERTISEMENT

Tej Pratap Yadav Allegations
तेज प्रताप यादव ने लगाए गंभीर आरोप
google news

बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम के साथ-साथ लालू परिवार का आंतरिक कलह भी खुलकर सामने आ गया है. अब लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने खुलकर अपनी बहन रोहिणी आचार्य का समर्थन दिया है. बीते दिनों रोहिणी आचार्य ने अपने भाई तेजस्वी यादव और उनके दोनों सहयोग संजय-रमीज पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. अब तेज प्रताप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर कहा कि उनके माता-पिता के साथ गलत हो रहा है. साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार और बिहार सरकार से निवेदन की है कि इस मामले की तत्काल जांच कराई जाएं. आइए विस्तार से जानते है पूरा मामला.