तेज प्रताप यादव ने छोटे भाई तेजस्वी को लेकर किया एक पोस्ट, लिखा- "... हर साजिश को जल्द बेनकाब करूंगा"

Tej Pratap Latest News: तेज प्रताप यादव ने भाई तेजस्वी को लेकर लिखा भावुक पोस्ट, बोले- "हर साजिश को करूंगा बेनकाब", पढ़ें लालू-राबड़ी और रिश्तों से जुड़ा पूरा विवाद.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Tej Pratap Latest News: बिहार की राजनीति अपने चरम पर है(Bihar Politics) और ठंडा होने का नाम नहीं ले रही है. तेज प्रताप यादव मामले में रोज कुछ ना कुछ नया अपडेट सामने आ ही रहा है. इसी बीच आज यानी 1 जून की तड़के सुबह साढ़े 5 बजे के आसपास तेज प्रताप ने अपने पिता बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव(Lalu Prasad Yadav) और अपनी मां रबड़ी देवी के लिए भावुक पोस्ट लिखा था जिसकी हर जगह चर्चा हो रही थी. अब तेज प्रताप यादव ने अपने छोटे भाई तेजस्वी को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X(पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट कर कुछ ऐसा लिखा है कि ये जमकर वायरल हो रहा है. इस पोस्ट के आने के बाद तेजस्वी को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे है.