तेज प्रताप यादव की इस तस्वीर को बताया जा रहा लेटेस्ट, कहां गए थे लालू यादव के साथ?

Tej Pratap Yadav News: तेज प्रताप यादव पिछले दो दिनों से लगातार चर्चा में बने हुए है. इसी बीच उनकी एक नई तस्वीर सामने आई है जिसमें वे अपने पिता लालू यादव के साथ शादी समारोह में शामिल होते नजर आ रहे है.

ADVERTISEMENT

Tej Pratap Viral News, Tej Pratap Latest News, Tej Pratap Yadav news, Lalu Yadav expels son, RJD controversy, Anushka Yadav viral post, Bihar political drama, Tej Pratap Maldives trip
लालू यादव के साथ तेज प्रताप यादव.
Google CTA

Tej Pratap Yadav News: बिहार की राजनीति एक बार फिर राजद ने गर्म कर दी है. बिहार के पूर्व और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए है. ये पूरी कहानी एक फेसबुक पोस्ट से शुरू होती है. 24 मई यानी बीते शनिवार को तेज प्रताप के फेसबुक अकाउंट से एक फोटो पोस्ट शेयर हुई थी जिसमें ये लिखा था कि वे और अनुष्का यादव 12 साल से एक रिश्ते में है. इस पोस्ट में तेज प्रताप के साथ अनुष्का यादव का भी फोटो था. यह पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगा और चर्चाएं तेज होने लगी.