अनुष्का ही नहीं "सिन्हा" भी है तेज प्रताप के कथित प्रेमकहानी का किरदार, पूर्व सीएम मांझी ने ट्विट कर छेड़ी नई चर्चा
Tej Pratap Love Life Controversy: तेज प्रताप यादव की लव लाइफ में आया नया नाम 'निशु सिन्हा', पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के ट्वीट से उठा नया विवाद, सोशल मीडिया पर वायरल हुई चैट्स.
ADVERTISEMENT

तस्वीर-न्यूज तक
Tej Pratap Love Life Controversy: बिहार की सियासत में एक बार फिर तेज प्रताप यादव ने तूफान खड़ा कर दिया है. इस बार मामला उनकी निजी जिंदगी से जुड़ा है, जिसमें पहले तो अनुष्का यादव के साथ वायरल हुए फोटो ने बवाल मचा रखा था. इसी बीच एक और नाम तेज प्रताप यादव से जुड़ा जिसके बाद इस पूरे मामले ने अलग ही तूल पकड़ रखी है. सोशल मीडिया पर चैट्स जमकर वायरल हो रहे है जिसमें ये बात हो रही है कि निशु सिन्हा तेज प्रताप की तीसरी पत्नी है. आइए विस्तार से जानते है कैसे आया इस कहानी में पूरा ट्विस्ट...
