1 जनवरी को राबड़ी आवास पर ऐसा क्या हुआ कि तेज प्रताप के घर-वापसी की चर्चाएं हो गई तेज?
Tej Pratap Yadav Homecoming: नए साल 2026 के पहले दिन तेज प्रताप यादव के राबड़ी आवास पहुंचने से बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है. 7 महीने बाद मां राबड़ी देवी के जन्मदिन पर पहुंचे तेज प्रताप ने सोशल मीडिया पोस्ट और कांग्रेस पर दिए बयान से घर-वापसी की चर्चाओं को हवा दे दी है. क्या तेज प्रताप यादव की लालू परिवार में वापसी होने वाली है? जानिए राबड़ी आवास में क्या हुआ, संकेत क्या हैं और पूरा राजनीतिक गणित.
ADVERTISEMENT

Tej Pratap Yadav Homecoming
नए साल की शुरुआत के साथ ही बिहार की सियासत लालू फैमिली की वजह से एक बार फिर गरमा गई है. इस बार वजह लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के घर वापसी को लेकर चल रही चर्चाएं है. जिस प्रकार 7 महीने बाद तेज प्रताप अपने घर पहुंचे और अपनी मां के साथ बिताए खुशियों के पल को सोशल मीडिया पर शेयर किया और फिर मीडिया के सामने कांग्रेस के बारे में जो कुछ भी कहा उसके बाद नए साल में उनकी वापसी की बातें शुरु हो गई है. आइए विस्तार से जानते हैं क्या है पूरा मामला और चर्चाओं के पीछे की वजह.