तेजस्वी यादव को मिली RJD की कमान तो बड़े भाई तेज प्रताप का आया ऐसा रिएक्शन, देखें वीडियो

पटना में आयोजित आरजेडी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में तेजस्वी यादव को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुन लिया गया है. इस बड़े फैसले के बाद अब तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है, जिसमें उन्होंने भाई की जिम्मेदारी से लेकर राहुल गांधी तक पर अपनी बात रखी है.

ADVERTISEMENT

Tej Pratap reacts to his brother Tejashwi's appointment.
भाई तेजस्वी की नियुक्ति तेज प्रताप का आया रिएक्शन
Google CTA

Tejashwi Yadav Reaction: राष्ट्रीय जनता दल की बैठक में तेजस्वी यादव को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष चुन लिया गया है. आरजेडी के महासचिव भोला यादव ने इस प्रस्ताव को सबके सामने रखा. इस दौरान बैठक में मौजूद सभी सदस्यों ने एक स्वर में इस प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी. इस दौरान पार्टी के मुखिया लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी मौजूद रहीं. लालू यादव ने खुद अपने छोटे बेटे तेजस्वी को नियुक्ति पत्र सौंपा. इससे अब ये साफ हो गया है कि भविष्य में पार्टी की पूरी जिम्मेदारी तेजस्वी के कंधों पर होगी.