'बाबा मेरा राजनीतिक फ्यूचर देख लीजिएगा...', तेज प्रताप ने धीरेंद्र शास्त्री से वीडियो कॉल पर पूछा सवाल, फिर मिला ये जवाब! देखें वीडियो
Tej Pratap Viral Video: बिहार की राजनीति में हमेशा सुर्खियों में रहने वाले तेज प्रताप यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से वीडियो कॉल पर अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर सवाल पूछते नजर आ रहे हैं. कभी धीरेंद्र शास्त्री के मुखर विरोधी रहे तेज प्रताप का यह बदला हुआ अंदाज अब राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा छेड़ रहा है.
ADVERTISEMENT

Tej Pratap Viral Video
बिहार की राजनीति में अपनी अलग पहचान रखने वाले लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वजह कोई राजनीतिक बयानबाजी नहीं, बल्कि उनका एक वीडियो कॉल है. कभी बाबा बागेश्वर यानी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का खुला विरोध करने वाले तेज प्रताप ने अब खुद उनसे अपना भविष्य जानने के लिए बातचीत की है. इस पूरी बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. विस्तार से जानिए पूरी कहानी.