तेज प्रताप यादव को जब कहा गया रेडियो ऑपरेटर, तो जेट में बैठ कर पीएम से मांगा जंग में जाने की इजाजत
Tej Pratap Yadav Viral Reaction: तेज प्रताप यादव ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद एक ट्रेनी जेट में बैठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से युद्ध में शामिल होने की इजाजत मांगी है. उन्होंने खुद को वायुयान चालक बताते हुए देश सेवा की इच्छा जताई.
ADVERTISEMENT

फोटो- तेज प्रताप यादव के सोशल मीडिया से
Tej Pratap Yadav Viral Reaction: पहलगाम आतंकी हमले(Pahalgam Terror) के बाद भारत ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है, जिसके बाद ही दोनों देशों में तनाव बढ़ गया है. 6 मई, मंगलवार की देर रात, भारतीय सेना की तीनों टुकड़ियों ने मिलकर पाकिस्तान और पीओके में स्थित आतंकियों के 9 ठिकानों को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया. इस जवाबी कार्रवाई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’(Operation Sindoor) नाम दिया गया, जिसमें 100 आतंकियों को मार गिराया गया.