तेजस्वी और अख्तरुल ईमान के बीच हुई 'पॉजिटिव' गुफ्तगू, राज्यसभा चुनाव से पहले ओवैसी की पार्टी का बदला रुख?

Tejashwi Yadav Akhtarul Iman meeting: बिहार में राज्यसभा चुनाव से पहले राजनीति में नए समीकरण बनने के संकेत मिल रहे हैं. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और AIMIM के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान के बीच हुई मुलाकात को पॉजिटिव बताया गया है. इस मुलाकात के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि ओवैसी की पार्टी राज्यसभा चुनाव में महागठबंधन का समर्थन कर सकती है.

ADVERTISEMENT

Tejashwi Yadav Akhtarul Iman meeting news
Tejashwi Yadav Akhtarul Iman meeting news
google news

बिहार में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मियों काफी तेज हो गई है. एक ओर NDA जहां पांचों सीटों पर अपनी जीत दर्ज कर महागठबंधन को क्लीन स्वीप करना चाहती है, वहीं राजद एक सीट के लिए एड़ी-चोटी का जोड़ लगा रही है. इसी बीच असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने राजद नेता और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मुलाकात की है और इस मुलाकात को पॉजिटिव बताया है. इस मुलाकात के बाद बिहार की राजनीति में गठबंधन के नए समीकरणों की चर्चा तेज हो गई है. आइए विस्तार से जानिए पूरी बात.