तेजस्वी बने RJD के कार्यकारी अध्यक्ष, बहन रोहिणी आचार्य बोलीं- 'कठपुतली बने शहजादा की ताजपोशी मुबारक'..

Rohini Acharya post: पटना में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में तेजस्वी यादव को आरजेडी का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है. लेकिन इस ताजपोशी के साथ ही अब लालू परिवार की पुरानी कलह एक बार फिर सामने आ गई. बहन रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी को कठपुतली और शहजादा बताते हुए एक्स पर पोस्ट किया है.

ADVERTISEMENT

Tejashwi becomes RJD's working president.
तेजस्वी बने RJD के कार्यकारी अध्यक्ष
google news

Rohini Acharya reaction: तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय जनता दल का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है. ये फैसला रविवार काे पटना में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया. बताया जा रहा है कि लालू प्रसाद यादव के खराब स्वास्थ्य को देखते हुए अब औपचारिक रूप से पार्टी की कमान तेजस्वी को सौंप दी है. ऐसे में अब आरजेडी के तमाम बड़े और नीतिगत फैसले तेजस्वी यादव ही लेंगे. हालांकि, इस ताजपोशी के साथ ही एक बार फिर लालू परिवार के सदस्यों की नाराजगी भी सामने आई है. तेजस्वी यादव के अध्यक्ष चुने जाने के बाद अब उनकी बहन रोहिणी आचार्य का रिएक्शन भी सामने आया है.