सदन में बोलने से लड़खड़ाए तेजस्वी यादव तो एनडीए नेताओं ने जताया नशे में होने का शक! वीडियो आया सामने

Bihar Assembly Viral Video: बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बोलते समय लड़खड़ाने पर सियासी विवाद खड़ा हो गया. एनडीए नेताओं ने उनके स्वास्थ्य और नशीली दवाओं के सेवन को लेकर सवाल उठाए, जबकि तेजस्वी ने पैर में चोट और एंटीबायोटिक लेने की बात कही. जानें विधानसभा में क्या हुआ और नेताओं की प्रतिक्रियाएं.

ADVERTISEMENT

Tejashwi Yadav news
सदन में तेजस्वी यादव को लेकर मचा सियासी बवाल
google news

बिहार विधानसभा में बजट सत्र चल रहा जिस दौरान नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच हुई मीठी नोकझोंक खूब चर्चा में है. लेकिन कल जैसे ही सत्र खत्म हुआ तो एक और बात की चर्चा उठी जो कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को लेकर हो रही है. अब तक जहां विपक्ष नीतीश कुमार की तबीयत को लेकर उन्हें घेरता था, अब इस घेरे में खुद तेजस्वी यादव आ गए है. मामला यहीं नहीं रुका और एनडीए नेताओं ने तो विधानसभा के अंदर उनके नशे में होने का शक के साथ-साथ मेडिकल जांच की बात भी कह दी है. आइए विस्तार से जानते हैं इस सियासी उबाल की पूरी कहानी.