अनंत सिंह ने फोड़ा पटाखा तो क्या बोले तेजस्वी यादव, MLC चुनाव में धांधली का आरोप लगा तेजस्वी ने सरकार को घेरा

बिहार MLC चुनाव की वोटिंग के बाद अनंत सिंह के पटाखे फोड़ने पर तेजस्वी यादव का तीखा बयान' धनतंत्र, मशीन तंत्र और फर्जी वोटिंग के बावजूद RJD की 8 सीटों पर जीत का दांव' पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

बिहार विधान परिषद (MLC) की 8 सीटों पर मतदान संपन्न होने के बाद नतीजों से पहले ही बिहार का सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है. पूर्व विधायक अनंत सिंह द्वारा चुनाव परिणाम से पहले ही जीत के पटाखे फोड़े जाने पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने तीखा हमला बोला है तेजस्वी यादव ने साफ कहा कि कौन क्या दावा कर रहा है या पटाखे फोड़ रहा है, इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि आरजेडी और उनके समर्थित उम्मीदवार सभी सीटों पर भारी बढ़त बनाए हुए हैं.

'मशीन तंत्र और धनतंत्र के बावजूद हमारी जीत तय'

आरजेडी दफ्तर और मीडिया से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने सत्तारूढ़ एनडीए सरकार पर जमकर भड़ास निकाली. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव को प्रभावित करने के लिए प्रशासन का जमकर दुरुपयोग किया गया.

तेजस्वी यादव ने कहा कि कितना भी धनतंत्र, मशीन तंत्र लगाया गया हो, फर्जी वोटर्स बनाए गए हों और प्रशासन का दुरुपयोग किया गया हो, उसके बावजूद हमारे आरजेडी के उम्मीदवार और जिनको हमने समर्थन दिया है, वे सभी सीटों पर चुनाव जीत रहे हैं सुबह से मिल रहा फीडबैक बेहद पॉजिटिव है.

'फर्जी वोटरों के दम पर चुनाव जीतने की कोशिश'

तेजस्वी यादव ने चुनाव में फर्जी वोटिंग का गंभीर मुद्दा उठाते हुए कहा कि फर्जी संस्थाएं बनाकर और नकली शिक्षक दिखाकर फर्जी वोटर लिस्ट तैयार की गई थी. आरजेडी उम्मीदवार लगातार कमिश्नर, डीएम और चुनाव आयोग से शिकायत करते रहे, लेकिन सीएम दफ्तर के भारी दबाव के कारण पुलिस-प्रशासन ने और ज्यादा फर्जी नाम नहीं काटे. अधिकारियों को सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय से फोन आते थे और उन्हें ट्रांसफर-पोस्टिंग की धमकी दी जाती थी.

'दो नंबरी सरकार और 10 नंबरी मुख्यमंत्री'

सत्तारूढ़ दल पर हमला जारी रखते हुए तेजस्वी यादव ने बेहद तल्ख टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि बिहार में वोट चोरी से दो नंबरी सरकार बनी है और 10 नंबरी मुख्यमंत्री बैठे हैं. तेजस्वी ने दावा किया कि इस बार बीजेपी और एनडीए का खाता भी नहीं खुलने वाला है, क्योंकि जनता इनकी वोट चोरी की तरकीबों को समझ चुकी है.

MLC Election: वोटिंग से ठीक पहले पटना में भारी ड्रामा, RJD उम्मीदवार डॉ. संजीव के घर देर रात पहुंची पुलिस