तेजस्वी क्यों नहीं निकाल पा रहे अपनी बिहार में यात्रा? जानें कहां फंस रहा पूरा पेंच

Bihar Elections 2025: बिहार चुनाव से पहले तेजस्वी यादव अब तक अपनी नई यात्रा शुरू नहीं कर पाए हैं. सीट शेयरिंग पर महागठबंधन में फंसे पेंच की वजह से शेड्यूल अटका हुआ है.

ADVERTISEMENT

तेजस्वी यादव की बिहार यात्रा पर सीट शेयरिंग का पेच
तेजस्वी यादव की बिहार यात्रा पर सीट शेयरिंग का पेच
google news

बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चुनाव आयोग की तरफ से चलाए गए SIR लेकर राहुल गांधी और तेजस्वी यात्रा ने वोटर अधिकार यात्रा निकाली थी. वोटर अधिकार यात्रा को खत्म हुए 10 दिन गुजर चुके हैं, बावजूद इसके अब तक महागठबंधन में ना तो सीट शेयरिंग को लेकर तस्वीर साफ हो पाई है और ना ही तेजस्वी यादव बिहार में अपने कैंपेन के अगला शेड्यूल जारी कर पाए हैं. आरजेडी के अंदर खाने से मिल रही जानकारी के मुताबिक तेजस्वी यादव आगामी 15 सितंबर से बिहार के उन जिलों के दौरे पर निकलने की तैयारी में हैं, जहां वोटर अधिकार यात्रा नहीं पहुंची थी.