तेजस्वी यादव ने सीएम सम्राट चौधरी को लिखा पत्र, छात्र आंदोलन को लेकर रखीं ये 9 मांगें
पटना के गर्दनीबाग में जारी छात्र आंदोलन के बीच राजद नेता तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखा है. तेजस्वी ने TRE-4, BPSC, LET-BET और पेपर लीक जैसे मुद्दों पर सरकार से तुरंत हस्तक्षेप करने की मांग करते हुए 9 मांग पत्र सौंपा है.
ADVERTISEMENT

बिहार में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में हो रही देरी, बार-बार पेपर लीक, परीक्षा रद्द होने और रिजल्ट जारी न होने को लेकर छात्रों का गुस्सा चरम पर है. पटना के गर्दनीबाग धरना स्थल पर कई दिनों से आमरण अनशन और प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों के समर्थन में उतरते हुए नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने बड़ा कदम उठाया है. तेजस्वी यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को एक विस्तृत पत्र लिखकर युवाओं की समस्याओं पर तुरंत और ठोस कदम उठाने की मांग की है. तेजस्वी ने साफ शब्दों में कहा कि राज्य में सरकारी नौकरियों का इंतजार कर रहे लाखों योग्य अभ्यर्थियों के बीच भारी असंतोष और निराशा का माहौल है, इसलिए सरकार को बिना किसी देरी के छात्रों की जायज मांगों पर संवाद कर हल निकालना चाहिए.
